Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

वैलेंटाइन डे 2024 : इन फिल्मों को देखकर पार्टनर को कीजिए खुश, समाया है इनमें प्यार का तोहफा

Valentine's Day Treasure: Make your partner happy by watching these films, they contain the gift of love.

मुंबई (महाराष्ट्र). फरवरी का महीना चल रहा है। लोग इसको प्यार का महीना भी बोलते हैं। इस महीने में वैलेंटाइन डे का वीक आता है, जिसमें वैलेंटाइन डे का दिन बहुत ही खास होता है। 14 फरवरी को लोग वैलेंटाइन डे मनाने के लिए अलग-अलग तैयारियां करते हैं। कपल्स लोग अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए बहुत सारी महत्वपूर्ण और खुशियों से भरपूर तैयारी करते हैं। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनको देखकर आप अपने पार्टनर के वैलेंटाइन डे को और भी स्पेशल बना सकते हैं।

“सीता रामम”

साउथ सिनेमा में यह फिल्म अपनी एक विशेष पहचान बनाने वाली फिल्म है। इसका नाम ‘सीतारामम’ है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हीरालाल ठाकुर और सलमान दुलकर ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के परचम लहराये थे। प्यार की कहानी को इस फिल्म में बहुत ही खूबसूरती से सजा कर दिखाया गया है। इस फिल्म को आप सभी लोग प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

“2 स्टेट्स”

फिल्म ‘2 स्टेट्स’ आज भी दर्शकों के द्वारा बहुत देखी जाती है इस फिल्म को किसी भी कीमत पर आप वैलेंटाइन डे के दिन मिस करने की सोच भी नहीं सकते हैं। आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर स्टारर इस फिल्म में आपको अलग-अलग प्यार के रंगों को दिखाते हुए मिलेंगे। यह फिल्म प्यार की नई परिभाषा को दिखाती है। यह फिल्म प्यार करने वालों के हौसले को बढ़ाकर उन्हें प्रेरित करती है।

“जब वी मीट”

करीना कपूर की मुख्य भूमिका में बनी फिल्म ‘जब वी मीट’ प्यार की लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म के गानों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन करवाया है। अगर आप प्यार में हार चुके हैं और थक चुके हैं तो आप इस फिल्म को जरूर देख सकते हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफलता प्राप्त की थी। इस फिल्म के दर्शकों ने करीना और शाहिद के अभिनय की खूब प्रशंसा भी किया था।

“रॉकस्टार”

अभिनेता रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका में बनी फिल्म ‘रॉकस्टार’ भी प्यार की लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म में नरगिस फाखरी स्टार कि यह फिल्म आपके वैलेंटाइन डे को और भी विशेष बना देगी। इसे आप जियो सिनेमा पर जाकर देख पाएंगे।

Exit mobile version