Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

वेनेजुएला : सोने की खदान ढहने से 14 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

Venezuela: 14 people died in gold mine collapse, rescue operation continues

वेनेजुएला : सोने की खनन में खुदाई के चलते खदान ढह गई, जिसमें दर्जनों से अधिक लोग काम कर रहे थे, उनकी हादसे में मौत हो गई है।

सोने की खदान ढहने से 14 लोगों की मौत

मध्य वेनेजुएला में एक अवैध रूप से खनन की खुदाई चल रही थी। जिस खदान की खुदाई चल रही थी, यह खुले गड्ढे वाली थी। यहां पर दर्जनों से अधिक लोग काम कर रहे थे। खदान के ढहने से 14 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को आंगोस्टुरा नगर पालिका में जब बुल्ला लोका नामक खदान में एक दीवार गिर गई, तब यह घटना घटी।

बचाव अभियान जारी

वेनेजुएला के संचार और सूचना मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी कि हादसे में 14 लोगों के मरने की पुष्ट की गई है। कई लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि बचाव अभियान जारी कर दिया गया है।

Exit mobile version