Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

उपराष्ट्रपति धनखड़ रायपुर कृषि विश्वविद्यालय कार्यक्रम में शामिल, 21 को गृहमंत्री अमित शाह जाएंगे छत्तीसगढ़

रायपुर (छत्तीसगढ़). शनिवार की सुबह के समय में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रायपुर पहुंचे हैं। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय ने उनका स्वागत सम्मान किया है।

कृषि विश्वविद्यालय कार्यक्रम में लेंगे भाग

उपराष्ट्रपति कृषि विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी रायपुर आ रहे हैं। यह सभी विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

दोपहर में होगा प्रबोधन

आज विधानसभा में दोपहर के समय में प्रबोधन होगा। मुख्य अतिथि के रूप में ओम बिरला शामिल होंगे। राजभवन से उपराष्ट्रपति धनखड़ 3:30 बजे निकलेंगे और 4:10 पर छत्तीसगढ़ पहुंच जाएंगे। वहां वे नए निर्वाचित विधायकों को संबोधित भी करेंगे।

21 को अमित शाह जाएंगे छत्तीसगढ़

शाम के समय 5:20 पर विधानसभा से निकलेंगे और 5:45 पर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। वहां से भी शाम के 5:50 मिनट पर दिल्ली के लिए निकल जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 जनवरी को छत्तीसगढ़ जाने वाले हैं।

Exit mobile version