Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

पश्चिम बंगाल : भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर शुरू, इसलिए दो दिनों तक रुकी

West Bengal: Bharat Jodo Nyay Yatra will start again today, hence stopped for two days

कोलकाता (पश्चिम बंगाल). राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज दोपहर फिर से निकलेगी। दो दिनों तक यह यात्रा रुकी रही है। 14 जनवरी को शुरू हुई मणिपुर से यह यात्रा पश्चिम बंगाल में पहुंच चुकी है। आज यह जलपाईगुड़ी से यात्रा अगले चरण में जाने के लिए शुरू की जाएगी। 25 जनवरी के दिन इस यात्रा ने असम से पश्चिम बंगाल में प्रवेश किया था। राहुल गांधी कूंचबिहार रोड शो के बाद दिल्ली गए थे, इसलिए दो दिन यात्रा रुकी थी।

डोनेट फॉर न्याय के साथ यात्रा होगी शुरू

इस बार यात्रा बहुत ही आकर्षक रहेगी जिसमें पदयात्रा की जाएगी। डोनट फार न्याय अभियान का आगाज करते हुए यात्रा आगे बढ़ेगी। डोनेट फार न्याय अभियान में क्यूआर कोड का स्कैन करके प्रति किलोमीटर पैसा न्यूनतम सहायता राशि दी जा सकती है। इस सहायता के अनुसार राहुल गांधी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट से लेकर एक भव्य किट भी शामिल किया गया है, जिसको 6700 किलोमीटर की यात्रा सहायता राशि पर प्रमाण पत्र सहित आईसीसी की ओर से प्रदान किया जाएगा।

खरगे ने बंगाल मुख्यमंत्री को लिखा सुरक्षा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को यह पत्र लिखकर भेजा है कि इस यात्रा और कार्यकर्ताओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था के आदेश दिए जारी करने निर्देश दें। खड़गे ने ममता बनर्जी को बताया कि मुझे प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ शरारती तत्व फिर से यात्रा में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए आप सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कीजिए। जिससे बंगाल में यात्रा सफलतापूर्वक आगे बढ़ सके।

West Bengal: Bharat Jodo Nyay Yatra will start again today, hence stopped for two days
Exit mobile version