पूनम की मौत का सच आने पर, प्रचारक फ्लिन रेमेडियोज ने कहा- FIR नहीं हुई तो कोर्ट जायेंगे
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अभिनेत्री ने यह बताया कि वह जीवित है। इसके बाद अभिनेत्री पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

मुंबई (महाराष्ट्र). मशहूर अभिनेत्री पूनम पांडे की मौत की खबर ने सभी को हैरान करके रख दिया है। बीते शुक्रवार को उनके मैनेजर के द्वारा उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी मौत की खबर की जानकारी सामने आई थी। अभिनेत्री ने खुद सामने आकर या खुलासा किया है कि उनकी मौत नहीं हुई है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अभिनेत्री ने यह बताया कि वह जीवित है। इसके बाद अभिनेत्री पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
मौत की खबर तथ्यों का पता लगाया जाए : प्रचारक फिल्म रेमेडियोज
पूनम पांडे की मौत से जुड़े तमाम विवादों के बीच उनके एक परिचित ने यह दावा किया कि उनका शव पुणे में है। प्रचारक फिल्म रेमेडियोज ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से मुंबई पुलिस से अभिनेत्री पूनम की कथित मौत के मामले को देखने का अनुरोध किया। उन्होंने यह बताया कि अभिनेत्री की सर्वाइकल से मौत की खबर तथ्यों का पता लगाया जाए। जाँच के बाद यदि कोई आपराधिक मामला बनता है तो उसे पर भारतीय दंड संहिता के साथ-साथ के अन्य उचित धाराओं और पब्लिसिटी स्टंट करने के लिए FIR दर्ज की जाये।
अदालत का दरवाजा खटखटायेंगे
रिमाइडियोज ने यह भी बताया कि अगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वह अदालत का दरवाजा खटखटायेंगे। यह पब्लिसिटी स्टंट बहुत बड़े पैमाने पर किया गया फर्जी खबर का स्पष्ट मामला है। इस पर तो आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए। पूनम के खिलाफ दक्षिण गोवा में अश्लीलता के लिए कैनाकोना पुलिस स्टेशन में एक आपराधिक मामला पहले से लंबित है। रेमेडियोज ने यह बताया कि उस मामले में जमानत पर है और कैनाकोना में स्थानय पुलिस उसके ठिकाने से अनजान है।
पूनम की मौत को झूठ बताया
शुक्रवार को अभिनेत्री पूनम पांडे के मैनेजर ने उनके मौत की खबर उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। उसमें यह बताया गया था कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिसके चलते राहुल सहित कई सलेब्स ने पूनम की मौत को झूठ बताया है। फैंस ने भी सवाल किया था। अब पूनम जिन्दा है इस खबर से पूनम की सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग की जा रही है।

