Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

Women’s Athlete Safety 2024 : सभी केन्द्रों पर आयोजित होगी वर्कशॉप, खेल सचिव बोली- महिला खिलाड़ियों की आत्मसुरक्षा जरूरी

Women's Athlete Safety: Workshop will be organized at all the centres, Sports Secretary said - Self-protection of women players is necessary

नई दिल्ली (भारत). केंद्रीय खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी के नेतृत्व में देश भर के साई के क्षेत्र केन्द्रों और 23 राष्ट्रीय उत्कृष्ट केन्द्रों में महिला दिवस मनाया गया। जिसके दौरान खेल सचिव सभी केन्द्रों में मौजूद महिला खिलाड़ियों से वर्चुअल रूप से जुड़ी।

सभी केन्द्रों पर आयोजित होगी वर्कशॉप

सुजाता ने कहा के सभी क्षेत्रीय केन्द्रों और उत्कृष्ट केन्द्रों में महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था प्रमुख होनी चाहिए। जितने भी केंद्र हैं उन सभी में आत्मसुरक्षा वर्कशॉप आयोजित होगी। यहीं नहीं महिला खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाए रखने के लिए भी कदम उठाना जरूरी है। सभी केंद्र महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर भी काम करें। सभी केन्द्रों की महिला खिलाड़ियों ने खेल गतिविधियों का आयोजन भी किया है।

Exit mobile version