Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

WPL : दिल्ली कैपिटल ने आरसीबी से 1 रन से जीता

WPL: Delhi Capitals won by 1 run from RCB

नई दिल्ली (भारत). रविवार के दिन महिला प्रीमियर लीग 2024 के मैच में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को जीत के लिए अंतिम गेंद पर सिर्फ दो रनों की जरूरत थी। रचा घोष संघर्ष करने के बाद 51 रन बनाकर आउट हो गई थी। दिल्ली कैपिटल ने एक रन से जीत हासिल करके प्ले ऑफ में अपनी जगह बना ली है।

दिल्ली कैपिटल ने की पहले बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसमें मुख्य रूप से जेमिमा रोड्रिग्स के 36 गेंदों में 58 रन और एलिस कैप्सीकी के 32 गेंदों में 48 रनों की वजह से 181/5 का स्कोर बना। आरसीबी ने 12वीं ओवर में 32 रनों की बदौलत 93/3 पर पहुंच गई। एलिसे पेरी शतक बनाने की उम्मीद पर 49 रन पर आउट हो गयीं।

संक्षिप्त स्कोर:-

दिल्ली कैपिटल्स :- 20 ओवर में 181/5 रन बनाये।

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु :- 20 ओवर में 180/7 रन बनाये।

Exit mobile version