Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

यूपी महिलाओं को योगी सरकार का गिफ्ट, होली पर्व पर प्रदेश की महिलाओं को दूसरा रिफिल सिलेंडर मुफ्त

Yogi government's gift to UP women, second refill cylinder free to women of the state on Holi festival

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को होली का बहुत बड़ा तोहफा देने का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत दूसरे चरण में होली पर्व पर प्रदेश की महिलाओं को दूसरा रिफिल सिलेंडर मुक्त दिया जाएगा। इस फैसले के अंतर्गत 1.75 लोगों को सीधा लाभ मिलने जा रहा है। पहले चरण में भी योगी सरकार ने दीपावली के अवसर पर महिलाओं को सीधे मुफ्त सिलेंडर का लाभ दिया था।

दूसरा सिलेंडर होली के शुभ अवसर पर मिलेगा

योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत साल में दो सिलेंडर मुफ्त देने का निश्चय किया था। इसी के अनुसार, पहला सिलेंडर दीपावली पर और अब दूसरा सिलेंडर होली के शुभ अवसर पर दिया जा रहा है। योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2312 करोड़ रुपए का बजट भी प्रस्तावित किया है।

इतनी हुई सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी

1 नवंबर 2023 से लेकर 15 फरवरी 2024 तक कुल 80.30 लाख भारतीयों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी कर दी गई है। अब दूसरे चरण में होली के शुभ अवसर पर लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर वितरण किया जाएगा। 1 जनवरी 2024 से अब तक 50.87 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की जा चुकी है। इस प्रकार योजना के अंतर्गत अब तक कुल 131.17 लाख यानी की 1.3 करोड़ से ज्यादा सिलेंडर रिफिल के डिलीवरी कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 नवंबर 2023 को योजना का शुभारंभ करते हुए एक साथ लाखों उज्वला लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी भी प्रदान की थी।

Exit mobile version