Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

Zee Cine Awards 2024 : सबसे बड़े विजेता बने शाहरुख खान, ये मिले पुरस्कार

Zee Cine Awards 2024: Shahrukh Khan became the biggest winner, received these awards

मुंबई (महाराष्ट्र). रविवार के दिन 22वें जी सिने अवॉर्ड्स का आयोजन शुरू किया गया, जिसके दौरान जी सिने अवार्ड 2024 में अधिक से अधिक सितारों ने रेड कार्पेट पर अपना जमकर जलवा दिखाया। बीती शाम में शाहरुख खान, बॉबी देओल, पूजा हेगडे, रणदीप हड्डा, आयुष्मान खुराना, कृति सेनन, सोनू निगम सहित एक से बढ़कर एक सितारे शामिल हुए। शाहरुख खान इन सभी में से सबसे बड़े विजेता बनकर सामने आए। सुपरस्टार ने जवान और पठान में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतकर अपने नाम किया।

शाहरुख खान के लिए बीता साल हुआ सफल साबित

शाहरुख खान के लिए साल 2023 सफल साबित हुआ है। बीते वर्ष में उन्होंने जवान पठान और डंकी जैसी जबरदस्त फिल्में रिलीज की है। उन्होंने इन फिल्म के जरिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड अपने नाम प्राप्त किया। सुपरस्टार की फिल्म जवान के लिए कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। जिनमें बेस्ट फिल्म और बेस्ट कहानी तथा बेस्ट गाना शामिल हुए हैं।

प्लेबैक सिंगर पुरस्कार इनको मिला

इस आयोजित किए गए इवेंट में शाहरुख खान अपने  ब्लैक लुक में नजर आए, उनकी फिल्म पठान के गाने झूमे जो पठान के लिए अरिजीत सिंह को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार शिल्पा राव को उनके गाने बेशर्म रंग के लिए दिया गया। जवान के चलेया ने बेस्ट लिरिक्स का पुरस्कार अपने नाम प्राप्त किया।

एक से बढ़कर एक सितारे हुए शामिल

जिसने अवार्ड में बॉबी देओल भी शामिल हुए। उन्होंने जमाल कुडू पर जबरदस्त परफॉर्मेंस किया। एक से बढ़कर एक सितारों ने इसमें हिस्सा लिया। बीती शाम में शाहरुख खान, बॉबी देओल, पूजा हेगडे, रणदीप हड्डा, आयुष्मान खुराना, कृति सेनन, सोनू निगम सहित एक से बढ़कर एक सितारे शामिल हुये।

22वें जी सिने अवार्ड्स के विनर की पूरी लिस्ट इस प्रकार है:-

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- शाहरुख खान

सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स- जवान

सर्वश्रेष्ठ एक्शन- जवान

सर्वश्रेष्ठ स्टोरी – एटली (जवान)

सर्वश्रेष्ठ गाना- अनिरुद्ध रविचंदर (जवान)

सर्वश्रेष्ठ डायलॉग- जवान

सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स – कुमार (चलिया- पठान)

सर्वश्रेष्ठ मेल प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह (झूमे जो पठान)

सर्वश्रेष्ठ फीमेल प्लेबैक सिंगर- शिल्पा राव (बेशरम रंग) बन गयी है

सर्वश्रेष्ठ कस्टूमए डिजाइन- मनीष मल्होत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

परफॉर्मर ऑफ द ईयर मेल- कार्तिक आर्यन (सत्यप्रेम की कथा) बन गयी है।

Exit mobile version