राम मंदिर : अब आम जनता कर पाएगी रामलाल के दर्शन, उमड़ी भीड़ से बदली व्यवस्था
प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलाल के मंदिर को योगी जी ने अयोध्या पुजारियों को राम मंदिर सौंप दिया

अयोध्या (उत्तर प्रदेश). रामलला के प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद आज सुबह हमले की पूजा और दर्शन करने के लिए, राम मंदिर में सुबह 3:00 बजे से ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ शुरू हो गई है। नये मंदिर के द्वारा आज से खुल गए हैं। आज से आम जनता रामलला के दर्शन कर पाएगी। इस भीड़ को देखते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समय दर्शन को बढ़ाएगा।
योगी ने सौंपा मंदिर पुजारियों के हाथ
विराजमान रामलला के दर्शन 20 जनवरी से ही बंद कर दिए गए थे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को फाइनल रूप देने के लिए ट्रस्ट ने या निर्णय किया था। अरे बिहार की रात सीएम योगी ने विराजित रामलला के मंदिर को पुजारियों के हाथों सौंप दिया है।
दर्शन करने का समय निर्धारित
आज 7:00 बजे से दर्शन की शुरुआत हो गई है प्रथम पाली में 11:30 बजे से दर्शन कर सकेंगे और दूसरी पाली में 2:00 बजे से लेकर 6:30 तक दर्शन करने का समय निर्धारित कर दिया गया है। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अयोध्या ट्रस्ट दर्शन के समय को बढ़ा देगा, ऐसा निर्णय किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन भी भक्त लोग रामलला के दर्शन नहीं कर पाए हैं, केवल विशिष्ट लोग ही केवल दर्शन कर पाए थे।
हर घंटे लगेगा भोग
दोपहर के समय में पूरी सब्जी, रबड़ी खीर के भोग के साथ-साथ हर घंटे दूध, फल, पेड़े का भी रामलला को भोग लगाया जाएगा। सोमवार के दिन सफेद, मंगलवार के दिन लाल, बुधवार के दिन हरा, बृहस्पतिवार के दिन पीला, शुक्रवार के दिन क्रीम, शनिवार के दिन नीला और रविवार के दिन गुलाबी रंग वस्त्रों से उनका परिधान किया जाएगा।
भीड़ के चलते व्यवस्था बदली
अब राम लाल के मंदिर में उनके लिए आठों पहर में अष्टयाम सेवा आयोजित की जाएगी। 6 बार आरतियां की जाएंगी। जिसको भी आरती में शामिल होना है उसके लिए पास बनेंगे। अभी तक केवल रामलला की दो ही आरतियां होती थी। राम मंदिर के पुजारियों के प्रशिक्षण आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण ने बताया कि रामलाल की मंगला, श्रृंगार, भोग, उत्थानपन, संध्या व शयन आरतियां की जाएगी।

