National
महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मिली जान से मारने की धमकी
ऐसी धमकी देने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
मुंबई (महाराष्ट्र). उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। उनको जान से मारने की धमकी दी गई है। इसलिए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मिली जान से मारने की धमकी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ गृह मंत्री के पद पर बने हुए देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ जान से करने की धमकी दी गई है। ऐसी धमकी देने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मुंबई की पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 153 ए, 500, 505(3), 506(2) और 34 के अंतर्गत FIR दर्ज कर लिया है।
