Sports

IPL 2024 : आज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के बीच मुकाबला

आज का मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 3:30 बजे से खेला जाएगा।

नई दिल्ली (भारत). आज रविवार के दिन राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मैच का मुकाबला होगा। यह इस साल दोनों टीमों के लिए आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत होगी।

दोनों टीम 3 बार टूर्नामेंट में आ चुकी आमने-सामने

यह दोनों टीम तीन बार टूर्नामेंट में आमने-सामने आ चुकी है। लखनऊ ने 1 बार और राजस्थान ने 2 बार जीत प्राप्त की है। दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मैच में लखनऊ ने राजस्थान को 10 रनों से हराया था।

3:30 बजे से खेला जाएगा मैच

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के बीच आज का मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 3:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में टेलीविजन पर इस मैच का सीधा लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।

Back to top button