NationalTop News

लोकसभा चुनाव 2024 : राहुल गांधी का वायनाड में रोड शो हुआ शुरू, आज भरेंगे नामांकन

केरल (तिरुवंतपुरम). राहुल गांधी का वायनाड में रोड शो शुरू हो चुका है। इस रोड शो के दौरान ही राहुल गांधी के बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ में हैं। आज राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सीपीआई के उम्मीदवार एनी राजा ने अपना नामांकन वायनाड से दाखिल कर दिया है।

एनडीए को आसानी से प्राप्त होगी जीत

तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से भाजपा के उम्मीदवार देवनाथन यादव ने बताया है कि अगर आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी जीत होती है, तो वह एक फैक्ट्री की तरह स्थापित हो जाएंगे। इसी से नौकरी के अवसर पैदा होंगे और तमिलनाडु में 10000 लोगों को रोजगार भी मिल पाएगा। इस राज्य में डीएमके के विरोध में लहर चल रही है और यहां पर एनडीए को आसानी से जीत प्राप्त होगी।

लोग चिदंबरम परिवार से नहीं खुश

शिवगंगा सीट पर भी चिदंबरम और उनके बेटे करती चिंदबरम का प्रभाव छाया है। इस पर देवनाथन यादव ने यह बताया है कि शिवगंगा सीट पर पी.चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम 1984 से लगातार अब तक संसदीय चुनाव में जीत दर्ज करते यहां तक आए हैं। मुझे इस बार भी विश्वास है कि हम बड़े अंतर से जीत प्राप्त करेंगे। लोग चिदंबरम परिवार से खुश नहीं है और दोनों का क्षेत्र के लोगों से संपर्क भी ज्यादा नहीं है।

Back to top button