अफगानिस्तान और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 4.3 तीव्रता का आया भूकंप
नई दिल्ली (भारत). अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह बताया गया है कि शनिवार की आधी रात के बाद लगभग 1:05 बजे भूकंप आया है। इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गयी है। इसके तुरंत 80 मिनट के बाद पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
नुकसान होने की खबर नहीं
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, अफगानिस्तान में शुक्रवार और शनिवार की रात में लगभग 2:26 बजे भूकंप के झटके आए हैं। जहां में भूकंप की तीव्रता 4.3 माफी गई है। दोनों स्थानों पर किसी भी तरह के नुकसान होने की खबर नहीं आई है।
भूकंप क्या है?
भूकंप एक ऐसी अद्भुत घटना है जो बिना किसी चेतावनी के घटती है। इस घटना में जमीन का भयंकर रूप से हिलना शामिल है। इसमें जमीन तथा इसके ऊपर मौजूद संरचनाओं का बुरी तरह से हिलना शामिल है। ऐसा गतिशील स्थल-मण्डलीय अथवा क्रिस्टल प्लेटों के संचरित दबाव के मुक्त होने के कारण होता है।
