National

उत्तराखंड : चार धाम में हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंडी

उत्तराखंड के चार धाम में बर्फबारी हुई है, जिससे अधिक ठंडी बढ़ गई है। तापमान में गिरावट देखी गई है

उत्तराखंड (देहरादून). चार धाम में बुधवार के दिन रात के समय में बर्फबारी हुई है। जिससे उसके आसपास के इलाकों में अधिक ठंडी बढ़ गई है।

यहां पर इतना रहा तापमान

इस समय पौड़ी में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस है। टिहरी में अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस है। चमोली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस है। रुद्रप्रयाग में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस है। पहाड़ के पांचो जिलों में दिनभर अच्छी धूप खिली रही है। आने वाले दो दिनों में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बालटिस्तान में हल्की बारिश होने और बर्फबारी की चेतावनी है।

Back to top button