मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर पहुंचे लखनऊ, नियुक्ति वितरण पत्र कार्यक्रम में होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश के 189 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 62 करोड़ की राशि से सम्मानित किया जाएगा।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश). केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर लखनऊ में आज नियुक्ति पत्र वितरण में शामिल होंगे और लखनऊ आ चुके हैं।
189 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का 62 करोड़ की राशि पुरस्कार
19वें एशियाई खेल में 2022 की चतुर्थ पैरा एशियाई खेल, 2022 और 37वें राष्ट्रीय खेल 2023 में जिन खिलाड़ियों ने पदक अर्जित किया है। उसमें भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश के 189 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 62 करोड़ की राशि पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे
इस कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र का वितरण स्वर्ण पदक विजेताओं को पुलिस उपाधीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं यात्री/माल कर अधिकारी के रूप में नियुक्ति पत्र को वितरित करेंगे, जिसमें अनुराग सिंह ठाकुर भी शामिल होकर युवाओं को सम्मानित करेंगे।