Uttar Pradesh

अयोध्या : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज अयोध्या दौरा

अयोध्या (उत्तर प्रदेश). पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज अयोध्या द्वारा होगा। वह वंदे भारत ट्रेन से 2:30 बजे पहुंच जाएंगे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से होकर सड़क मार्ग से होते हुए जाएंगे। अयोध्या में पहुंचने के बाद वह दिगंबर जैन मंदिर रायगंज और रामलला हनुमानगढ़ी का दर्शन-पूजन करेंगे। शाम के समय में सरयू आरती में सम्मिलित होने के लिए जाएंगे।

रात्रि में रुकेंगे और विश्राम करेंगे

दिगंबर जैन मंदिर में ही रात्रि में रुकेंगे और विश्राम करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल अपराहन 3:20 पर प्रबंधन विभाग ट्रेन से कानपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वह अपने परिवार के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

Back to top button