Uttar Pradesh

अयोध्या : रामलाल के दर्शन मार्ग पर एक युवक को पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन मार्ग पर एक युवक पिस्टल के साथ आ गया, जिसको पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके साथ अन्य दो साथियों को हिरासत में ले लिया गया है। उसके साथियों के पास कोई भी आपत्तिजनक चीज प्राप्त नहीं हुई है। मुख्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और एसटीएफ तथा खुफिया विभाग के अधिकारी आरोपियों से पूछताछ करने में लगे हुए हैं।

रामलाल के दर्शन मार्ग पर एक युवक को पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा

थाना अध्यक्ष राम जन्मभूमि देवेंद्र पांडेय के अनुसार, यह बताया गया है कि रविवार के दिन दोपहर लगभग 12:15 बजे रामलला के दर्शन मार्ग पर श्रद्धालुओं की जांच की जा रही थी। इसी बीच में तीन युवक बिरला धर्मशाला के सामने से प्रवेश करके तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र तक आ गए, जहां पर उनकी जांच के दौरान अवैध पिस्तौल प्राप्त हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र के पांडेपुर निवासी सुमित सिंह के रूप में की गई। तीनों को हिरासत में लेकर काफी देर तक पूछताछ की गई। परिसर में तैनात के सभी सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।

Back to top button