Top Newsदेश

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : झारखंड में यात्रा का दूसरा दिन, राहुल जाएंगे बैद्यनाथ धाम, इस दिन होगा यात्रा का समापन

झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा लगभग 804 किलोमीटर का लंबा सफर तय करेगी। राज्य में दो चरणों में 8 दिनों के अंदर 13 जिलों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरेगी।

Bharat Jodo Nyaya Yatra: Second day of the yatra in Jharkhand, Rahul will go to Baidyanath Dham, the yatra will conclude on this day.

झारखंड (रांची). राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में पहुंच गई है। यात्रा का आज वहां पर दूसरा दिन शुरू हो गया है। शनिवार के दिन राहुल गांधी देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन और पूजन करेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई थी। आसम, बंगाल और बिहार से होते हुए यह यात्रा झारखंड पहुंच चुकी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार रात्रि विश्राम के लिए झारखंड के पाकुड़ पहुंची थी। शनिवार की सुबह भारत जोड़ो ने यात्रा की शुरुआत गोड्डा के सरकंडा चौक से शुरू की गई।

राहुल जाएंगे बैद्यनाथ धाम

राहुल गांधी शनिवार को यानी कि आज प्राचीन तीर्थ देवघर के बाबा बैजनाथ धाम में जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार दोपहर के लगभग 2:30 राहुल गांधी मंदिर पहुंचेंगे और वहां पूजा दर्शन करेंगे। देवघर में एक रोड शो करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा धनबाद पहुंच जाएगी और वहीं पर रात्रि विश्राम करेगी। झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा लगभग 804 किलोमीटर का लंबा सफर तय करेगी। राज्य में दो चरणों में 8 दिनों के अंदर 13 जिलों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरेगी।

इस दिन होगा यात्रा का समापन

भारत जोड़ो नया यात्रा के अंतर्गत राहुल गांधी कुल 6713 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे, जिसमें 15 राज्यों सहित 110 जिले शामिल हैं। 20 मार्च को मुंबई में यात्रा का समापन हो जाएगा।

Bharat Jodo Nyaya Yatra: Second day of the yatra in Jharkhand, Rahul will go to Baidyanath Dham, the yatra will conclude on this day.
Back to top button