लखनऊ : यूपी चुनाव से पहले 8 जिलों में DM और 19 IAS का तबादला
अभी नियुक्ति विभाग की ओर से इन तबादलों के आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). सोमवार के दिन देर रात आठ जिलों के डीएम सहित 19 आईएएस अफसर का ट्रांसफर कर दिया है। सूत्रों की प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को गाजियाबाद और वहां के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर डीएम पद पर भेज दिया गया है।
अनुज कुमार झा को ACEO राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर
कानपुर नगर के नियम विशाख जी को अलीगढ़ का और फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर का, रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदिर को जौनपुर का डीएम बना दिया गया है। जौनपुर के नियम अनुज कुमार झा को एसीईओ राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर बना दिया गया है। गाजियाबाद व रामपुर के डीएम को चुनाव आयोग की तरह थी कि 3 साल की अवधि के मानक के तहत हटाया गया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त बनाया गया है। आगरा के डो मनिकानंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सचिव निशा आनंद को अमेठी का डीएम बनाया गया है।
तबादलों की नहीं हुई आधिकारिक जानकारी
राज्य संपत्ति अधिकारी डॉक्टर वीके सिंह को फर्रुखाबाद का डीएम बनाया गया है लेकिन अभी नियुक्ति विभाग की ओर से इन तबादलों के आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

