Top NewsUttar Pradesh

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे बसपा सांसद, 25 को शामिल होंगे अखिलेश

मुरादाबाद से शुरू होने वाली यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण हो गई है। इस यात्रा में विपक्ष की पूरी एकजुटता देखने को मिलेगी।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा की दूसरे चरण में विपक्ष की तस्वीर दिख रही है। शनिवार को मुरादाबाद से शुरू होने वाली यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ ही बसपा सांसद श्याम सिंह यादव सहित कई अन्य नेता भी शामिल हो रहे हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे बसपा सांसद

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अजय राज ने यह बताया है कि मुरादाबाद से शुरू होने वाली यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण हो गई है। इस यात्रा में विपक्ष की पूरी एकजुटता देखने को मिलेगी। शनिवार को प्रियंका गांधी मुरादाबाद में उपस्थित रहेंगी। जौनपुर से बसपा के सांसद श्याम सिंह यादव और दानिश अली शहीद कई बसपा नेता इस यात्रा में शामिल होंगे। बसपा सांसद दानिश अली को कांग्रेस अपना प्रत्याशी बनाने की तैयारी में लगी हुई है।

25 को शामिल होंगे अखिलेश

लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह भी अपने पदाधिकारी के साथ मौजूद रहेंगे। 25 फरवरी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी यात्रा में शामिल हो रहे हैं। 24 को यात्रा मुरादाबाद से शुरू होकर अमरोहा के रास्ते बुलंदशहर तक पहुंचेगी। 25 को यह यात्रा आगरा होते हुए राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएगी।

Back to top button