Entertainment
फिल्म ‘योद्धा’ ने पहले दिन की 4.25 करोड़ की कमाई, जानिए और इन फिल्मों का हाल
अदा शर्मा की फिल्म 'बस्तर' द नक्सल स्टोरी ने अपने पहले वाले दिन में 50 लाख रुपए से खाता खोला है।
मुंबई (महाराष्ट्र). शुक्रवार के दिन सिनेमाघर में दो फिल्में रिलीज की गई है जिनमें से एक ‘योद्धा’ है और दूसरी ‘बस्तर’ है चलिए जानते हैं इन फिल्मों का कितना कलेक्शन रहा।
जानिए और इन फिल्मों का हाल
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ ने पहले दिन में बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ ने एक हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर अपना राज कायम किए हुए हैं। ‘शैतान’ ने आठवें दिन 4.50 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 84.25 का हो गया है। अदा शर्मा की फिल्म ‘बस्तर’ द नक्सल स्टोरी ने अपने पहले वाले दिन में 50 लाख रुपए से खाता खोला है।
फिल्म ‘आर्टिकल’ 370
फिल्म ‘आर्टिकल’ 370 नाम अपने 22 में दिन में 65 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 69.70 करोड़ गया है।
