राजस्थान में BJP सरकार का फैसला: महिलाओं को फ्री मोबाइल योजना बंद, जनता पार्टी बोली- ये सरकार कांग्रेस से ज्यादा शोषण करने वाली
भाजपा सरकार ने फिलहाल इस योजना को बंद करने का प्लान कर लिया है। इसकी जानकारी खुद सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने दी। वहीं जनता पार्टी अध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ये भाजपा सरकार ज्यादा शोषण करने वाली है।
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लाखों महिलाओं को स्मार्ट फोन बांटकर जहां उनके चेहरों पर मुस्कुराहट दी थी, वहीं चुनाव में जीतकर आई भाजपा सरकार ने फिलहाल इस योजना को बंद करने का प्लान कर लिया है। इसकी जानकारी खुद सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने दी।
पूर्व की कांग्रेस सरकार ने राजस्थान के गांवों में रहने वाली 40 लाख महिला आबादी को मुफ्त देने की योजना शुरू की थी। जिसमें हर एक महिला को स्मार्ट फोन के साथ 3 वर्षों तक कॉलिंग और डाटा मुफ्त देने की घोषणा की थी। चुनाव से ठीक पहले ही अशोक गहलोत ने लगभग 24 लाख महिलाओं को मुफ्त मोबाइल बांटा था लेकिन चुनावी आचार संहिता लगने की वजह से बाकी रह गई थी।
यह भी पढ़ें: मकर राशि वालों के लिए जनवरी का आखिरी सप्ताह, शुरू होने वाला है राजयोग
कांग्रेस के चुनाव हारने के बाद यहाँ भाजपा की सरकार बनी है, चुनावी भाषणों के दौरान भाजपा ने मोदी की गारंटी के आधार पर ये कहा था की कोई भी योजना बंद नहीं होगी लेकिन अब मुफ्त स्मार्ट फोन योजना को फिलहाल रोक दिया गया है।

Rajasthan Government Minister on Free Scheme
राजस्थान सरकार में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने इस योजना को आगे लागू करने से इंकार करते हुए कहा कि ‘हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं। फिलहाल इस योजना को रोक दिया गया है। हमारी सरकार की प्राथमिकताएँ व्यवस्था को सुधारना है।‘’
यह भी पढे: कन्या राशि का राशिफल, जनवरी में सैलरी, व्यापार बढ़ेगा, शादी के लिए अच्छे ऑफर
राजस्थान सरकार में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि हमारा प्रयास फिलहाल ये जानकारी इकट्ठा करने का है कि फ्री मोबाइल बांटकर कितनी महिलाओं को लाभ हुआ। इससे उनको क्या फायदा हुआ। इसी लिए तत्काल प्रभाव से इस योजना पर रोक लगा दी गई है।

आपको बताते चलें कि राजस्थान सरकार में अब भाजपा आ चुकी है, जो कांग्रेस के समय लागू की गई लगभग सभी योजनाओं पर निगरानी कर रही है। इसी के साथ दर्जनों ऐसी योजनाएँ हैं जिन्हें तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। वहीं 500 से कम दाम में सिलेन्डर देने वाले प्रधानमंत्री मोदी के वादे पर भी फिलहाल कोई काम नहीं हो रहा है, ऐसे में जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है।
भाजपा सरकार कांग्रेस से भी ज्यादा शोषण करने वाली है- जनता पार्टी अध्यक्ष
वहीं जनता पार्टी के अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी ने विशेष बातचीत के दौरान कहा कि जहां भी भाजपा सरकार है वो सिर्फ जनता को लूटने का काम करती है, महंगाई बढ़ाकर ज्यादा टैक्स लेकर कैसे खुद का खजाना भरें इस पर ज़ोर रहता है। जनता ने बहुत उम्मीदों से कांग्रेस को हटाकर भाजपा को वोट किया है, लेकिन अब ये भाजपा सरकार कांग्रेस से भी ज्यादा शोषण करने वाली है।
