PM मोदी ने की जोमैटो CEO की तारीफ, कहा- आज के भारत में किसी का उपनाम मायने नहीं
नई दिल्ली (भारत). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोमैटो के सीईओ दीपेंद्र गोयल को बधाई देते हुए यह बताया है कि आज का जो भारत है। इसमें किसी के उपनाम का कोई भी महत्व नहीं रह गया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके गोयल के एक वायरल वीडियो के जवाब में ऐसा बताया, जहां पर उन्होंने अपने स्टार्टअप की यात्रा को लेकर शुरुआती संदेह के बारे में बात किया था। उसका उन्होंने सामना भी किया था।
आज के भारत में किसी के उपनाम का नहीं महत्व
पीएम मोदी ने कहा कि उपनामों से सफलता बंधी नहीं होती है। गोयल जी के द्वारा हासिल किया गया यह महत्वाकांक्षी उद्यमियों के लिए बहुत ही प्रेरणादायक है। आज के भारत में किसी के उपनाम से कोई भी महत्व नहीं रह गया है, जो भी महत्व रह गया है वह कड़ी मेहनत से है। वास्तव में दीपेंद्र गोयल प्रेरणादायक हैं। एक सफल स्टार्टअप आज लाखों लोगों को रोजगार भी प्रदान करता है।
