Top Newsउत्तर प्रदेश
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची वाराणसी, राहुल गांधी ने किया बाबा विश्वनाथ के दर्शन
गोदौलिया से रथ यात्रा रूट पर पहली बार कोई कांग्रेस नेता राजनीतिक यात्रा करेगा।
वाराणसी (उत्तर प्रदेश). कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा वाराणसी पहुंच चुकी है। राहुल गांधी ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
भारत जोड़ो नया यात्रा पहुंची वाराणसी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो ने यात्रा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पहुंच चुकी है। राहुल गांधी की इस यात्रा का यूपी में आज दूसरा दिन है। यात्रा को शुरू हुए आज 35 दिन हो गए हैं। वाराणसी के बाबा विश्वनाथ धाम में राहुल गांधी ने दर्शन- पूजन कर आशीर्वाद लिया। राहुल गांधी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में यह चौथी बार हाजिरी लगाई है। गोदौलिया से रथ यात्रा रूट पर पहली बार कोई कांग्रेस नेता राजनीतिक यात्रा करेगा। इस रास्ते पर अभी तक पंडित जवाहरलाल नेहरू इंदिरा गांधी और राजीव गांधी समेत किसी भी नेता ने राजनीतिक रूप से कोई भी यात्रा नहीं की थी।