Sports

लोकसभा चुनाव 2024 : पैरातीरंदाज विजेता शीतल देवी बनी पीडब्ल्यूडी आइकॉन

चुनाव आयोग का पीपल विद डिसेबिलिटी श्रेणी के आइकॉन पुरस्कार घोषित कर दिया गया है।

नई दिल्ली (भारत). चुनाव आयोग ने भारतीय क्रिकेट संघ और दिल्ली तथा जिला क्रिकेट संघ के बीच में प्रदर्शनी क्रिकेट मैच का आयोजन करवाया है। इस मैच को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सहयोग से करवाया गया है। अर्जुन पुरस्कार विजेता पैरातीरंदाज शीतल देवी को चुनाव आयोग का पीपल विद डिसेबिलिटी श्रेणी के आइकॉन पुरस्कार घोषित कर दिया गया है।

पैरातीरंदाज विजेता शीतल देवी बनी पीडब्ल्यूडी आइकॉन

जम्मू-कश्मीर की रहने वाली शीतल अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस समय 17 साल की हो गई हैं। वह अगले साल वोटर आईडी कार्ड बनवा कर चुनाव के पर्व में भाग ले पाएंगी। पीडब्ल्यूडी आइकॉन बनाए जाने पर उन्होंने चुनाव आयोग का बहुत आभार जताया है। यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा सुखबीर सिंह संधू भी उपस्थित रहें। उन्होंने विजई टीम को सम्मानित किया है।

Back to top button