लोकसभा चुनाव 2022 : चुनाव परिणाम पर सबकी टिकी निगाहें, कल 8 बजे शुरू होगी गिनती
नई दिल्ली (भारत). मतदान होने के बाद एग्जिट पोल भी आ गया है। इसके बाद अब सभी लोगों की निगाहें चुनाव परिणाम पर लगी हुई हैं। भाजपा अपनी सातों सीटों पर जीत की संभावना बना रही है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन जरा भी मायूस नहीं है, क्योंकि उनको सर्वे पर भरोसा बहुत कम है और मतगणना पर ज्यादा है। सभी की निगाहें एक दिन बाद होने वाले मतगणना पर लगी हुई हैं।
चुनाव परिणाम पर सबकी टिकी निगाहें, कल 8 बजे शुरू होगी गिनती
मतगणना काउंटिंग सेंटर पर पूरी तरह से सुरक्षा-व्यवस्था तैनात करने की रणनीति भी तैयार कर ली गई है। इलेक्शन के एजेंट को सुबह 5 बजे मतगणना केन्द्रों पर पहुंचने का निर्देश राजनीतिक दलों की ओर से दे दिया गया है। विशेष तौर से काउंटिंग पर नजर रखने के लिए कैसे और क्या करना है यह भी प्रशिक्षित किया गया है। सुबह 10 बजे जीत और हार का ट्रेंड लोगों को मिलने लगेगा। 4 जून कै दिन सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। सभी राजनीतिक कार्यकर्ता केंद्र पर सुबह 5 बजे पहुँच जायेंगे। चुनाव अधिकारी सभी को दिशा-निर्देश देंगे। एजेंट के सभी आशंका का समाधान भी होगा।