लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी चुनाव में तैनात की जाएँगी 230 कंपनी अर्धसैनिक बल
महीने के अंत में राजधानी आने वाली केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम के सामने तैयारी का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया जाएगा।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश). आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए केंद्र सरकार से 230 कंपनी अर्ध सैनिक बल मांगा जाएगा। प्रदेश पुलिस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप प्रदान कर दिया है। महीने के अंत में राजधानी आने वाली केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम के सामने तैयारी का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया जाएगा।
यूपी चुनाव में तैनात की जाएँगी 230 कंपनी अर्धसैनिक बल
प्रदेश पुलिस चुनाव में लगभग 2 लाख पुलिस कर्मियों को तैनात करने की तैयारी में जुटी हुई है। 50,000 होमगार्ड, 10,000 से ज्यादा पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में लगभग 200 कंपनियां अर्धसैनिक बलों की यूपी में तैनात की गई थी। आयोग की टीम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ बैठक करेगी, जिसमें चुनाव के दौरान सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा की जाएगी। यह भी निर्णय लिया जाएगा कि यूपी में चुनाव कितने चरणों में होगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आबादी के हिसाब से बड़ा राज्य होने की वजह से 7 चरणों में चुनाव कराने में आसानी होगी।
