Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव 2024 : Congress ने यूपी में घोषित किये 9 उम्मीदवार

यह सूची शनिवार की देर शाम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैसी वेणुगोपाल ने जारी की है।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने यूपी के लिए 9 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वाराणसी से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और बाराबंकी से तनुज पुनिया पर फिर से अपना चुनावी दांव आजमाया है। अमेठी और रायबरेली को मिलाकर 8 सीटों पर अभी तक उम्मीदवार नहीं उतरे हैं। यह सूची शनिवार की देर शाम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैसी वेणुगोपाल ने जारी की है।

यूपी में ये 9 उम्मीदवार किए गए घोषित

  1. वाराणसी से अजय राय
  2. बाराबंकी से तनुज पुनिया
  3. सहारनपुर से इमरान मसूद
  4. अमरोहा से दानिश अली
  5. देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह
  6. फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार
  7. बांसगांव से सदल प्रसाद
  8. झांसी से प्रदीप जैन आदित्य
  9. कानपुर से आलोक मिश्रा

8 सीटों पर नहीं की अभी उम्मीदवारों की घोषणा

कांग्रेस ने अपनी परंपरागत और सबसे सशक्त सीट अमेठी और रायबरेली की सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इसी के साथ ही प्रयागराज महाराजगंज बुलंदशहर गाजियाबाद मथुरा और सीतापुर की सीट पर भी अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इन 8 सीटों पर उम्मीदवारों को घोषित करने के लिए दो दौर का विचार-मंथन हो चुका है। लेकिन अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है, हो सकता है कि होली के बाद इसका मामला साफ हो जाए।

Back to top button