NationalTop News

लोकसभा चुनाव 2024 : BJP के इन 4 नेताओं को मिलेगी केंद्र की विशेष सुरक्षा

कोलकाता (पश्चिम बंगाल). सरकार की ओर से कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय और पूर्व टीएमसी सांसद अर्जुन सिंह तथा भाजपा के जिला महासचिव अभिजीत बर्मन और कूचबिहार के कार्यकारी सदस्य तापस दास को सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है। इन चारों नेताओं को लोकसभा चुनाव के होने से पहले विभिन्न श्रेणियां में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तरफ से सुरक्षा प्रदान की गई है।

बीजेपी के इन 4 नेताओं को मिलेगी केंद्र की विशेष सुरक्षा

जस्टिस अभिजीत और अर्जुन सिंह पिछले महीने में भाजपा में शामिल हो गए थे। जस्टिस गंगोपाध्याय को वाई श्रेणी के अंतर्गत सुरक्षा प्रदान की गई है। अर्जुन सिंह को जेड श्रेणी के अंतर्गत सुरक्षा प्रदान की गई है। अभिजीत बरमन और तापस दास को एक्स श्रेणी के अंतर्गत सुरक्षा प्रदान की गई है।

सुरक्षा कारणों की वजह से उठाया गया कदम

केंद्र सरकार ने भाजपा के इन 4 नेताओं को सुरक्षा कारणों की वजह से सुरक्षा कवर प्रदान किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं को सुरक्षा खतरों और उनकी सुरक्षा चिताओं को मानते नजर देखते हुए सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रमुख पदों पर बैठे हुए व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करना है। पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। मतदान 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक आयोजित होंगे और परिणाम 4 जून को आएंगे।

Back to top button