
कोलकाता। आईपीएल में शाह रुख खान की टीम ने दिल्ली की टीम को 7 विकेट से हरा दिया है। कलकत्ता के ईडन गार्डन में मैच देखने गए शाह रुख खान ने क्रिकेटर ऋषभ पंथ को लेकर बहुत खास और दिल को छू लेने वाली बातें शेयर की। उन्होने कहा कि जब इसका एक्सीडेंट हुआ था तब मैं बहुत डर गया था, क्योंकि मैंने उसकी कार का एक्सीडेंट वाला वीडियो देखा था वो बहुत दर्दनाक डराने वाला था।
शाह रुख खान ने कहा कि ऋषभ का एक्सीडेंट जब हुआ तो मैं उससे मिला। मैंने कहा अरे उठ मत देरे घुटने में दर्द हो रहा होगा। इसके बाद मैंने उसे गले लगाया और पूछा कि तुम ठीक हो। सच बताऊँ मुझे उसे तकलीफ में देखकर बहुत बुरा लगा। मैं उस एक्सीडेंट के बाद उससे कभी भी मिला नहीं था। लेकिन अब आज इस मैदान पर उसे फिर से खेलता हुआ देखकर बहुत अच्छा लगा। मुझे बहुत खुशी हुई की उसने वापसी कर ली है और वो खेल रहा है और अच्छा कर रहा है. मैं उम्मीद करता हूं वो ऐसे ही अच्छा खेलता रहे।
शाह रुख ने कहा कि वो एक्सीडेंट बहुत खतरनाक था मेरी टीम में बहुत सारे लड़के हैं जो कम उम्र के हैं उन्हें चोट लगती है तो मुझे बहुत दर्द होता है तकलीफ होती है। ऋषभ की उम्र के लड़के मेरे खुद के बेटे जैसे ही हैं। क्योंकि उनके लिए उनका खेल ही सब कुछ है। उनका हेल्थ ही सब कुछ है। हमको आपको थोड़ी चोट लग गई तो वो ठीक है। लेकिन ऋषभ जैसे खिलाड़ी को चोट लगना बहुत दुखद है। वो एक विनर हैं, उसे आने वाले भविष्य के लिए ऑल द बेस्ट’।

