NationalTop News

लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में किया चुनाव प्रचार

हिमाचल प्रदेश : भारत देश में लोकसभा चुनाव तथा प्रचार का कार्यक्रम चल रहा है। छठवें चरण का लोकसभा चुनाव हो चुका है। अब अंतिम दौर यानी की सातवें चरण का मतदान होना शेष रह गया है। इसलिए सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी ताकत चुनाव प्रचार में लग रहे हैं।

राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में किया चुनाव प्रचार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने सिरमौर में एक रैली को संबोधित कर, प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर का निशाना साधा। उन्होंने यह बताया कि पीएम मोदी ने हमें यह वादा किया था कि हम दो करोड़ युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे। लेकिन क्या वह सब हुआ कुछ भी नहीं हुआ? हमने इस बात का पता लगाया कि 30 लाख सरकारी नौकरियों के पद खाली पड़े हुए हैं, यह सभी पद हम आपको दिलाएंगे। हम हिंदुस्तान के प्रत्येक स्नातकों के लिए नया अधिकार लाने की योजना बना रहे हैं, जिसका नाम होगा ‘पहली नौकरी पक्का अधिकार’।

Back to top button