Uttar Pradesh

लखनऊ : सीएम केजरीवाल ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी की सरकार बनते ही हट जाएंगे योगी

प्रधानमंत्री मोदी जी जब प्रधानमंत्री बने थे, तभी रिटायरमेंट होने की आयु 75 साल तक कर दी गई थी।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लखनऊ के सपा कार्यालय में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने यह बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह को प्रधानमंत्री बनने के लिए वोट मांगने का प्रयास कर रहे हैं। मोदी जी चुनाव जीत जाते हैं तो 2 महीने में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा। आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा। 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

मोदी जी 75 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे

प्रधानमंत्री मोदी जी जब प्रधानमंत्री बने थे, तभी रिटायरमेंट होने की आयु 75 साल तक कर दी गई थी। सुमित्रा महाजन, मुरली मनोहर जोशी, लालकृष्ण आडवाणी इसका प्रमुख उदाहरण हैं। अगले साल में 17 सितंबर के दिन मोदी जी 75 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे। मोदी जी ने वसुंधरा राजे, सुमित्रा महाजन, शिवराज सिंह चौहान, डॉक्टर रमन सिंह को हटा दिया है। अब केवल योगी ही बचे हुए हैं, उनको भी हटा दिया जाएगा।

Back to top button