NationalTop News

Delhi : किसानों की आज महापंचायत, किया गया ट्रैफिक रूट डायवर्जन

यहां पर सुबह से लेकर शाम तक यातायात भी रुका रहेगा।

नई दिल्ली (भारत). आज किसानों की महापंचायत जवाहरलाल नेहरू मार्ग में स्थित रामलीला मैदान में की जाएगी। इस विरोध प्रदर्शन के चलते भारी संख्या में किसान शामिल होंगे। यहां पर सुबह से लेकर शाम तक यातायात भी रुका रहेगा।

किया गया ट्रैफिक रूट डायवर्जन

किसानों के आन्दोलन के चलते जवाहर लाल नेहरू मार्ग , बाराखंभा रोड , बहादुर शाह जफर मार्ग,टॉलस्टॉय मार्ग , आसफ अली रोड , जय सिंह रोड , स्वामी विवेकानन्द मार्ग , संसद रास्ता , नेता जी सुभाष रास्ता , बाबा खडग़ सिंह रास्ता , मिंटो रोड , अशोक रोड मार्ग , महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर , कनॉट सर्कस मार्ग , भवभूति मार्ग , डीडीयू मार्ग व चमन लाल मार्ग आदि मार्ग बाधित रहेंगे ।

Back to top button