Uttar Pradesh
लखनऊ : UP में 5 IAS अफसर के तबादले
आईएएस विशाल सिंह नगर आयुक्त व वीसी अयोध्या को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग बना दिया गया है।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश). शासन ने 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। आईएएस विशाल सिंह नगर आयुक्त व वीसी अयोध्या को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग बना दिया गया है।
UP में 5 IAS अफसर के तबादले
नागेंद्र प्रताप सीईओ बृज तीर्थ विकास परिषद व वीसी मथुरा विकास प्राधिकरण को डीजी आयुष विभाग के पद पर तैनात किये गये हैं। अश्वनी कुमार पांडेय विशेष सचिव पर्यटन एवं यूपी पर्यटन विकास निगम को वीसी अयोध्या विकास का प्राधिकरण बना दिया गया है।
संतोष शर्मा मुख्य कार्यपालक अधिकारी अयोध्या तीर्थ विकास परिषद को नगर आयुक्त अयोध्या का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। श्याम बहादुर सिंह सीडीओ शाहजहांपुर को वीसी मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण एवं सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पद पर तैनात किया गया है।
