
नई दिल्ली (भारत) 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो आज जयपुर से अपनी भारत की दो दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। वह आज जयपुर में आएंगे और वहीं से ही अपनी भारत की यात्रा शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर जाएंगे और दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत की बैठक होगी।
द्विपक्षीय होंगी बातचीत
दोनों नेताओं के बीच रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा और छात्रों के रोजगार के वीजा संबंधी विषयों पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक होटल ताज रामबाग पैलेस में होगी। प्रधानमंत्री मोदी और माइक्रो के बीच में हिंदी प्रशांत क्षेत्र में संबंधित सहयोग को बढ़ाने के लिए और लाल सागर की स्थिति पर चर्चा करने के लिए, हमास-इसराइल संघर्ष के साथ यूक्रेन में युद्ध पर भी विचार विमर्श करने के लिए संभावनाएं हैं।
जयपुर में 6 घंटे तक रुकेंगे दोनों नेता
दोनों नेताओं के बीच जयपुर में 6 घंटे तक बैठक होगी। जंतर-मंतर, हवामहल और आमेर का किला भी दोनों नेता घूमेंगे। यहां के बाद दोनों नेता दिल्ली जाएंगे, जहां वह गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। फ्रांस की ओर से जारी एक बयान में यह बताया गया कि भारत के राष्ट्रीय दिवस समारोह का निमंत्रण बहुत ही भूतपूर्व है। भारत और फ्रांस के बीच यह आपसी विश्वास और अटूट मित्रता को दिखाता है।
2:30 पर फांसीसी राष्ट्रपति आएंगे भारत
राजस्थान की सरकार ने इस हाई प्रोफाइल दौरे के लिए आमेर किले पर पर्यटकों का आना बंद कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति 2:30 पर जयपुर हवाई अड्डे पर आ जाएंगे। प्रधानमंत्री शाम के समय 5:30 बजे मैक्रो का स्वागत करेंगे। लगभग 9:00 बजे के पहले दिल्ली के लिए दोनों नेता प्रस्थान कर जाएंगे।
राफेल 26 और 3 पनडुब्बियों की खरीद पर हो रही यात्रा
फ्रांसीसी राष्ट्रपति की यात्रा ऐसे समय पर भारत में हो रही है जिस समय पर राफेल 26 एम, लड़ाकू जेट और तीन फ्रांसीसी डिजाइन वाली स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद के लिए दो मेगा रक्षा छोड़ दो को अंतिम रूप से विचार हो रहा है।
साझेदारी बनेगी मजबूत
फ्रांसीसी राष्ट्रपति की यात्रा भारत की राजनीतिक और साझेदारी के लिए मजबूती प्रदान करेगी। दोनों नेताओं ने 14 जुलाई को पेरिस में होराइजन 2047 रोड मैप के जरिए तय किया था कि माइक्रो के साथ एक मंत्र स्त्री प्रतिनिधिमंडल होगा, जिसमें एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ-साथ ऐसा अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्केट समेत स्टीफन सेजॉर्न और सेबेस्टियन लेकोर्नू तथा रचिदा दाती व अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल की जाएगी।
95 सदस्यीय फ्रांस का मार्चिंग दस्ता लेगा भाग
शुक्रवार के दिन माइक्रो भारत में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसी अवसर पर परेड में फ्रांस के 95 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 33 सदस्यीय बैंड दस्ता भाग लेगा। फ्रांसीसी जो मार्चिंग दल होगा, उसमें 6 भारतीय भी शामिल है। इस समारोह में फ्रांसीसी वायु सेवा के दो राफेल लड़ाकू विमान और एक एयरबस A330 मल्टी रोल टैंकर परिवहन शामिल किए जाएंगे।

