Top Newsउत्तर प्रदेश

MP पूर्व मुख्यमंत्री उषा भारती बोली- यूपी में भाजपा की लहर, सभी सीटों पर जीत करेगी प्राप्त

उषा भारती ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). भाजपा पार्टी के नेता उमा भारती ने बताया है कि जनता इंडिया गठबंधन के खिलाफ हो गई है। यूपी में भाजपा की लहर दौड़ रही है। इस बार भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर जीत प्राप्त करेगी।

यूपी में भाजपा की लहर

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने यह बताया है कि यूपी में भाजपा की लहर चल रही है। इस बार भाजपा सभी 80 सीटों पर सफलता की जीत प्राप्त करेगी। उन्होंने यह बताया कि सपा कांग्रेस का गठबंधन पहले से ही हो चुका है, लेकिन इसका कोई भी इस पर असर पड़ने वाला नहीं है। इस बार भाजपा की बड़ी जीत होने वाली है, क्योंकि जनता इंडिया गठबंधन के खिलाफ हो गई है।

उषा भारती ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज करते हुए यह कहा कि मोहब्बत दुकान में नहीं होती है बल्कि दिलों में होती है। उषा भारती ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। आज योगी आवास पर बैठक आयोजित की गई है, जिसमें आगामी चुनाव प्रक्रिया और यूपी मंत्रिपरिषद बिस्तार पर चर्चा हो रही है।

Back to top button