
असम (गुवाहाटी). असम राज्य में स्थित तेजपुर में सशस्त्र सीमा बल का 60वां स्थापना दिवस आयोजित किया गया। इसमें शामिल गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि म्यांमार सीमा पर लोगों की आवाजाही को रोंकने के लिए बाड़ लगा दी जाएगी। जिस तरह से बांग्लादेश की सीमा रक्षा में है, उसी तरह इस सीमा की भी रक्षा की जाएगी। बाढ़ के लगने से अवैध घुसपैठ बंद हो जाएगी।
भारत में हमार मुक्त आवाजाही पर बातचीत
गृहमंत्री ने और बताया कि भारत सरकार म्यांमार के साथ भारत के मुक्त आवाजाही व्यवस्था के समझौते पर भी बातचीत करने में लगी है। जल्दी ही यह बात फाइनल हो जाएगी। एफएमआर भारत-म्यांमार सीमा के लगभग पास रहने वाले लोगों को बिना वीजा के एक दूसरे के क्षेत्र में 16 किलोमीटर तक आने-जाने की अनुमति प्रदान करता है।
शाह ने किया SSB की सराहना
गृहमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आने वाले 3 सालों में देश को 100 फ़ीसदी नक्सलियों से मुक्त कर दिया जाएगा। शाह ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में SSB की सराहना की। सीआरपीएफ और बीएसएफ के साथ-साथ एसएसबी ने भी नक्सलवाद को खत्म करने के लिए बराबर का योगदान निभाया है।
SSB ने नक्सलवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी
गृहमंत्री ने बताया कि नेपाल और भूटान जैसे पड़ोसी मित्र देशों की सीमाओं की रक्षा करने के साथ-साथ एस एस बी ने छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में नक्सलवादियों के खिलाफ लड़ाई को लड़ा है। भारत सरकार ने इसके लिए डाक टिकट जारी करवा दिया है। सब के इस कर्तव्य के प्रति समर्पण को देश के लोगों को हमेशा जागृत करेगा और प्रेरणित करेगा।
शाह तेजपुर सम्मेलन में शामिल हुए
गृहमंत्री अमित शाह तेजपुर में हो रहे बाथो महासभा सम्मेलन के 13 वें शिखर में हिस्सा लेने गए। वहां उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के अथक प्रयासों से ही पूर्वोत्तर में बोडोलैंड समस्या का भी समाधान हो पाया है। अब यह क्षेत्र हिंसा को त्याग कर विकास की ओर आगे बढ़ता हुआ जा रहा है। 3 सालों से लेकर अभी तक कोई भी घटना नहीं घटी है।

