सपा में शामिल हुए गुड्डू जमाली, अखिलेश बोले- पहले हुआ था समुद्र मंथन अब होगा संविधान मंथन
जमाली ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से यह कहा कि मैं जिंदगी भर सपा में ही रहूंगा और पीडीए को मजबूत करने का हमेशा काम करूंगा।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश). राज्यसभा चुनाव में झटका खाने के बाद सपा पार्टी फिर से आजमगढ़ के किले को मजबूत करने में लग गई है। बुधवार को बसपा नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली सपा में शामिल हो गए हैं।
सपा में शामिल हुए गुड्डू जमाली
गुड्डू जमाली ने यह बताया कि मैं किसी भी लोभ-लालच में आकर इस फैसले को नहीं लिया है। मैंने यह सोच समझकर फैसल लिया है कि आज देश के जो हालात बन गए हैं, उसके लिए यह जरूरी है। हिंदू समाज के लोगों का मेरे ऊपर बहुत ही बड़ा एहसान है। मेरे 90 फीसदी दोस्त हिंदू हैं। मैं यह सोच नहीं रखता हूं कि हिंदू और मुसलमान को लड़ाया जाए। जमाली ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से यह कहा कि मैं जिंदगी भर सपा में ही रहूंगा और पीडीए को मजबूत करने का हमेशा काम करूंगा।
अखिलेश बोले- पहले हुआ था समुद्र मंथन अब होगा संविधान मंथन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह बताया कि पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक परिवार बढ़ता है जा रहा है। लोग सपा में शामिल हो रहे हैं। 2024 के चुनाव में एक तरफ वह लोग हैं, जो संविधान को खत्म करने की कोशिश में लगे हुए हैं। एक तरफ वे लोग हैं, जो इसको बचाने में आगे आ रहे हैं। पहले कभी समुद्र मंथन हुआ था, लेकिन अब संविधान मंथन होगा।
पीडीए परिवार बढ़ने से भाजपा को डर
उन्होंने बताया कि पीडीए परिवार बढ़ने से भाजपा को डर सता रहा है। राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट करने वालों वाले विधायकों पर अखिलेश यादव ने यह कहा कि अंतरात्मा वालों का अब अंतर खत्म हो गया है। वह लोग जनता का कैसे सामना करेंगे जो भाजपा को हराकर आयें।
