Uttar Pradesh

CM योगी बोले- हर जनपद, हर तहसील पर स्थापित होगा फायर स्टेशन

बृहस्पतिवार के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर आयोजित अग्निशमन सुरक्षा कवच के कार्यक्रम में भाग लिया।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निशमन सुरक्षा कवच को मजबूत बनाने के लिए 38 अग्निशमन केन्द्रों का लोकार्पण कर शिलान्यास किया। सीएम योगी ने 35 अग्निशमन वाहनों का भी फ्लैग ऑफ भी आयोजित किया, जिसमें विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। बृहस्पतिवार के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर आयोजित अग्निशमन सुरक्षा कवच के कार्यक्रम में भाग लिया।

हर जनपद, हर तहसील पर स्थापित होगा फायर स्टेशन

सीएम योगी ने कहा कि संकट के समय में अग्निशमन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी बात को ध्यान में रखकर वर्ष 1994 में प्रदेश में विभाग का गठन किया गया था। वर्ष 1994 से लेकर 2017 के बीच 73 वर्षों में केवल 288 फायर स्टेशन स्थापित किए गए थे। पिछले 7 वर्षों में 71 नए फायर स्टेशन स्थापित कर दिए गए हैं। आज हम प्रदेश में तेजी के साथ तहसील स्तर पर एक-एक फायर स्टेशन स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पहले चरण में जनपद स्तर और दूसरे चरण में तहसील स्तर पर एक से डेढ़ वर्ष में फायर स्टेशन स्थापित हो जाएंगे।

सेवाओं को बेहतर बनाने का कार्य किया गया

मुख्यमंत्री ने बताया कि विभाग की सेवाओं की मजबूती के लिए अब तक 1400 करोड़ रुपए प्रदान किए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में इसमें बहुत काफी सुधार हो गया है। जिसकी वजह से 33,000 से अधिक अग्नि दुर्घटनाओं को 3780 जनहानि को रोंका गया है। 5,000 से अधिक पशुओं के साथ ही 150 करोड़ रुपए की संपत्ति को नष्ट होने से बचाया गया है। तेज लू के दौरान फसलों में आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने के लिए विभाग सदैव खड़ा रहता है। इसलिए विभाग की आपात सेवाओं को बेहतर बनाने का कार्य किया गया है।

सभी चीजों से अपने आप को तैयार करना होगा

योगी ने कहा कि हमें स्कूल और कॉलेज में बच्चों के प्रशिक्षण के लिए भी प्रयास करना चाहिए। सामान्य दिनों में केवल विभाग के भरोसे ही रहकर नहीं बल्कि घटना घटित होते ही बचाव कार्य शुरू हो यह महत्वपूर्ण प्रयास होना चाहिए। हमें एक-दूसरे को प्रेरित करना चाहिए कि हम कैसे इसमें अपनी भूमिका निभा सकते हैं। अक्सर कई लोग दुर्घटना घटित होने के समय फोटोग्राफी या फिर वीडियोग्राफी करते रहते हैं। उस समय हमें वहां पर सबसे पहले वहां के लोगों को बचाना चाहिए। राहत कार्यों में भाग लेना चाहिए। हमें इन सभी चीजों से अपने आप को तैयार करना होगा। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा अविनाश चंद्र आदि शामिल हुए।

Back to top button