Top NewsUttar Pradesh

यूपी के विभिन्न वर्गों से बातचीत करेंगे राहुल गाँधी, 14 फरवरी को पहुंचेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

अध्यक्ष राय ने बताया कि यूपी में यात्रा के जरिए, विभिन्न कमेटियों के साथ-साथ हर जिले से 2 से 3 वरिष्ठ नेताओं को यात्रा का संयोजक बनने का निर्णय किया गया है।

Rahul Gandhi will talk to different sections of UP, Bharat Jodo Nyaya Yatra will reach on 14th February

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में अभी जारी है। यात्रा 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश में चंदौली के रास्ते प्रवेश करेगी। इसी यात्रा के दौरान राहुल गांधी कि भारत जोड़ो ने यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में यात्रा के प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी द्वारा विभिन्न वर्ग के लोगों से संवाद किया जाएगा।

यात्रा 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश में चंदौली के रास्ते प्रवेश करेगी

इसका कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस जानकारी को शेयर किया है। पार्टी की प्रदेश मुख्यालय में बैठक बैठक की गई, जिसमें अजय राय शामिल हुए। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा चंदौली के बाद वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा से होते हुए राजस्थान तक जाएगी। यह यात्रा अभी जहाँ-जहाँ तक पहुंची है वहां-वहां के लोगों ने बढ़ -चढ़कर इसमें भाग लिया है।

बैठक में शामिल हुए

अध्यक्ष राय ने बताया कि यूपी में यात्रा के जरिए, विभिन्न कमेटियों के साथ-साथ हर जिले से 2 से 3 वरिष्ठ नेताओं को यात्रा का संयोजक बनने का निर्णय किया गया है। बैठक में भारत जोड़ो ने यात्रा के प्रदेश संयोजक पूर्व सांसद पीएल पुनिया और सहसंयोजक उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, वार रूम के अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, मीडिया चेयरमैन डॉक्टर सीपी राय, संजय सिंह, शिव पांडे, संजय दीक्षित, आदि सभी शामिल हुए।

Rahul Gandhi will talk to different sections of UP, Bharat Jodo Nyaya Yatra will reach on 14th February
Back to top button