National
Delhi : हिंदू सेना ने बाबर रोड की जगह अयोध्या मार्ग का पोस्टर लगाया
इससे पहले यह मांग उठाते रहे हैं हिंदू संगठन के लोग की बाबर के साथ-साथ अन्य सड़के जो मुगल शासको के नाम की हैं उनके नाम को बदलना चाहिए

नई दिल्ली (भारत). शनिवार के दिन दिल्ली की बाबर रोड के साइन बोर्ड पर अयोध्या मार्ग के पोस्टर हिंदू सेवा ने चिपका दिए हैं। ऐसा करने से पहले भी वह यह मांग उठाते रहे हैं कि बाबर रोड के साथ-साथ अन्य मुगल शासकों के नाम की जो सड़के हैं उनके नाम बदलकर दूसरे रखना चाहिए।
पुलिस मामले की कर रही जांच
पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी नहीं बोली है। पुलिस के अनुसार अभी तक इस बात की कोई भी शिकायत नहीं दर्ज हुई है। अभी पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

