राम मंदिर : CM योगी बोले- रामलला विराजमान से देश में रामराज्य, हर कोई आने के लिए उत्साहित
पूरा भारत आज उत्साह से भर उठा, मुख्यमंत्री योगी का रूप एक अलग रूप में दिखा,यहां की मनमोहन छवि को देखने के लिए हर कोई तत्पर है।
![](https://saffronfactor.com/wp-content/uploads/2024/01/Rama-temple-1.jpeg)
![](https://saffronfactor.com/wp-content/uploads/2024/01/Rama-mandir-ayodhya-2024.jpeg)
अयोध्या (उत्तर प्रदेश). आज रामलला विराजमान हो गए हैं। राम मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ कार्य पूजन कर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई है। आज का दिन ऐतिहासिक पाल बन गया है जिसमें देश की तमाम हस्तियां शामिल हुई। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी का रूप एक अलग रूप में दिखा। उन्होंने एक बच्चे को गोद में लेकर खूब प्यार दुलार किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में भगवान राम है। बच्चों से प्रेम करना हमारी संस्कृति है।
ऐसा लगता है कि हम त्रेता युग में आ गए : योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रामलला के राम मंदिर में विराजमान होने की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। हम सभी का मन बहुत भावुक है आप सभी लोग भी महसूस कर रहे होंगे। आज के इस ऐतिहासिक दिन पर हर नगर हरगांव अयोध्या धाम के रूप में बना है। सभी लोगों मैं उत्साह और खुशी है। हर व्यक्ति के मन में राम नाम की माला जप रही है। ऐसा लगता है कि हम त्रेता युग में आ गए हैं।
रामलला विराजमान से भारत में रामराज्य की उद्घोषणा
योगी ने कहा कि 500 वर्षों के बाद आज रामलाल अपने मंदिर में विराजित हो गए हैं। आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है। पूरा भारत आज उत्साह से भर उठा है। अयोध्या में राम लाल की विराजने से पूरे भारत में रामराज की स्थापना की उद्घोषणा है। सब नर करहिं परस्पर प्रीती चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीती। की परिकल्पना आज सच हो उठी है।
![](https://saffronfactor.com/wp-content/uploads/2024/01/CM-Yogi.jpeg)
रोम रोम में रमे हैं राम
मुख्यमंत्री ने बताया कि हर मन में राम नाम बसा हुआ है। हर आंख हर्ष और संतोष के आंसुओं से युक्त है। हर जुबान पर राम नाम का जाप है रोम रोम में राम बसे हुए हैं। ऐसा लगता है कि त्रेता युग आ गया है। आज रामलाल सिंहासन पर विराजमान हो गए हैं जिससे हर राम भक्त के हृदय में प्रसन्नता और गर्व तथा संतोष भर गया है।
मनमोहक छवि को देखने के लिए हर कोई तत्पर
मुख्यमंत्री ने बताया कि आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हो रहा है। आज की जितनी भी पीढ़ी इसमें भाग ले रही है यह बहुत ही भाग्यवान है। जिन्होंने भी अपना समय आज के काम के लिए समर्पित किया है वह बहुत ही भाग्यशाली हैं। सदियों से जो अयोध्या नगरी अमरावती और धरती का बैकुंठ कहा गया हुआ अधिक अपेक्षित रही और अभिशिप्त रही है। संयोजित अपमान जलती रही है। अपनी ही भूमि पर सनातन धर्म की आस्था से चोटिल होती रही है। लेकिन राम का जीवन हमें संयम के शिक्षा देता रहा है। हमें यह सीख लेता रहा है कि समाज में संयम बनाए रखना कितना महत्वपूर्ण है। हर दिन बढ़ने के साथ-साथ हमारा संकल्प और भी मजबूत होता रहा है। आज का दिन ऐसा है कि हर कोई अयोध्या आने के लिए तैयार है और यहां की मनमोहक छवि को देखने के लिए हर कोई तत्पर है।
![](https://saffronfactor.com/wp-content/uploads/2024/01/Rama-Mandir-1.jpeg)