राम मंदिर दर्शन : 23 जनवरी से आज तक 19 लाख लोगों ने रामलला के किया दर्शन, जानिए किस दिन हुई सबसे ज्यादा भीड़
प्राण प्रतिष्ठा से लेकर आज तक 6 दिनों में लगभग 19 लाख भक्तों ने नये भव्य मंदिर में दर्शन पूजन आशीर्वाद प्राप्त किया है।
अयोध्या (उत्तर प्रदेश). मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से लाखों की संख्या में श्रद्धालु राम के दर्शन के लिए आ रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा से लेकर आज तक 6 दिनों में लगभग 19 लाख भक्तों ने नये भव्य मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय दर्शन पूजन की व्यवस्था की है। प्रतिष्ठा के बाद यानी की 23 जनवरी के दिन मंदिर में राम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के दरवाजे खोले गए। दरवाजे खुलने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ में कमी नहीं दिखी। लगभग 5 लाख लोगों ने दर्शन पूजा किया।
रविवार के दिन 3.15 लाख भक्तों ने दर्शन किए
अयोध्या नगर से लेकर राम मंदिर के परिसर तक रामलला के दर्शन करने के बाद भक्तों के द्वारा जय घोष गूंजती ही रही है। देश-विदेश और विभिन्न राज्यों तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार के दिन लगभग 3.15 लाख भक्तों ने राम लाल के दर्शन किए।
कितने लोग किस दिन आए
23 जनवरी के दिन 5 लाख लोगों ने दर्शन किया।
24 जनवरी के दिन 2.5 लाख लोगों ने दर्शन किया।
25 जनवरी के दिन 2 लाख लोगों ने दर्शन किया।
26 जनवरी के दिन 3.5 लाख लोगों ने दर्शन किया।
27 जनवरी के दिन 2.5 लाख लोगों ने दर्शन किया।
28 जनवरी के दिन 3.25 लोगों ने दर्शन किया।