

नई दिल्ली (भारत). पूरा भारत देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस आज मनाएगा। आज के इस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति मैनुएल मैक्रो शामिल हो रहे हैं। आज 26 जनवरी का दिन है, इस दिन भारत का संविधान लागू किया गया था। इस बार भी इस समारोह को मनाने के लिए बहुत ही स्पेशल तैयारी की गई हैं।
आज यह शामिल होंगे मेहमान
दिल्ली में आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रो शामिल होंगे। वह भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस समारोह में फ्रांस की 95 सदस्य मार्चिंग टीम शामिल होगी। 33 सदस्य बंड दल भी शामिल होगा। फ्रांस के राष्ट्रपति ने 25 जनवरी के दिन जयपुर आकर अपने दौरें को शुरू किया था। भारतीय वायु सेवा के विमान के साथ एक मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट विमान और फ्रांसीसी वायुसेना के दो राफेल लड़ाकू जेट भी फ्लाई फास्ट में भाग लेंगे।
इनको किया गया आमंत्रित
इस साल गणतंत्र दिवस के समझ में शामिल करने के लिए 13000 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है। यह वह लोग हैं जिन्होंने सरकार की 30 हम योजनाओं के लाभ उठाया हैं। पेटेंट हासिल करने वाले विशेषज्ञों, इसरो की महिला वैज्ञानिकों, सेनानियों किसानों और आदिवासी समुदाय के लोगों को भी इसमें शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है।

इस समय होगा समारोह का प्रसारण
आज होने वाले इस समारोह के गणतंत्र दिवस का लाइव प्रसारण आप नेशनल ब्रॉडकास्ट दूरदर्शन पर देख सकते हैं। इसके अलावा यूट्यूब चैनल और अन्य प्लेटफार्म पर भी आप देख सकते हैं। यह कार्यक्रम 10:00 बजे से शुरू होने वाली परेड से 1 घंटे पहले 9:30 बजे से लाइव होना शुरू हो जाएगा।
समारोह पर 77 हजार सीटों की क्षमता
दिल्ली में होने वाले इस कर्तव्य पथ पर समारोह के लिए, 77000 सीटों की क्षमता का स्थल बनाया गया है। 42000 सीटें बुक हो चुकी हैं। आरक्षित सीटों के लिए ₹500 और अनारक्षित सीटों के लिए ₹20 मूल्य है।
समारोह थीम
इस 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर झांकियां से लेकर परेड कार्यक्रम में महिलाएं अपना थीम प्रदर्शित करेंगी। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भारतवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की मंतृका थीम रखी गई है।
