Uttar Pradesh

बाराबंकी : स्कूली बच्चों से भरी बस के पलटने से 4 की मौत 15 घायल

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश). सरकारी स्कूल की बस बच्चों को लेकर चिड़ियाघर घूमने के लिए गई थी, वहां से वह लौट रही थी। सड़क पर एक बाइक को टक्कर मारने के बाद बस पलट गई। देवा कोतवाली क्षेत्र में हुए इस हद से के कारण 3 छात्राएं और बस मालिक के पुत्र की मौत हो गई है। 6 अध्यापक सहित 15 घायल हो गए हैं। इस बस में 42 बच्चे सवार थे, जिसमें 4 की मौत हो गई है। 2 की हालत गंभीर है, जिनको लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 3 बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती किए गए हैं, 34 बच्चों का इलाज सीएचसी देवा में हो रहा है।

देवा फतेहपुर मार्ग सलारपुर गांव के पास हादसा

मंगलवार के दिन सूरतगंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय हरक्का से 42 बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए एक निजी बस में बिठाकर लखनऊ के चिड़ियाघर में ले जाया गया था। बच्चों की देखरेख के लिए 6 अध्यापक भी गए थे। यह बस शाम के लगभग 4:30 बजे के समय में अपने सूरतगंज वापस लौट रही थी। शाम के लगभग 6:45 बजे देवा फतेहपुर मार्ग सलारपुर गांव के पास आदर्श कॉलेज के सामने बस के सामने एक बाइक अचानक से टकरा गई और वह टकराकर 60 फीट तक घिसती हुई चली गई। इसके बाद यह हादसा घटित हो गया। पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर आई।

Back to top button