NationalTop News

लोकसभा चुनाव : आज AAP करेगी PAC की बैठक, गोवा, गुजरात सहित हरियाणा लोकसभा सीटों पर होगा फैसला

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होगा या नहीं अभी कोई बात की पुष्टि नहीं हुई है।

नई दिल्ली (भारत). आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए सीटों पर उम्मीदवारों के लिए आज बैठक करेगी। इस बैठक में दिल्ली को छोड़कर अन्य राज्यों के लिए सीटों पर बातचीत की जाएगी। दोनों ही पार्टी गठबंधन के लिए तैयार हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होगा या नहीं अभी कोई बात की पुष्टि नहीं हुई है।

अन्य राज्यों की लोकसभा सीटों पर होगा फैसला

मंगलवार यानी कि आज आम आदमी पार्टी में मुख्यमंत्री और परियों के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर 11:00 बजे राजनीति मामलों की समिति की बैठक की जाएगी। इस बैठक में गोवा की एक सीट पर और गुजरात के 26 सीट पर तथा हरियाणा के 10 लोकसभा सीटों पर विचार मंथन किया जाएगा।

दिल्ली की 7 सीटों पर कोई भी विचार आज नहीं होगा

दिल्ली की 7 सीटों पर कोई भी विचार आज नहीं होगा पंजाब की 13 सीटों पर कोई भी विचार नहीं होगा। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में गठबंधन के रास्ते अभी भी खुले दिखाई दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली की सातों सीटों पर गठबंधन कर चुनाव लड़ना चाहती है। सूत्रों के अनुसार, यदि दोनों पार्टियों मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो दिल्ली से भाजपा को हराया जा सकता है।

कांग्रेस ने पहली बार अपने कार्यकर्ताओं से राय मांगी

नई दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर बहुत उत्साह दिखाई दे रहा है। वह लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चेन प्रक्रिया के संबंध में अपनी अपनी राय दे रहे हैं। कांग्रेस ने पहली बार अपने कार्यकर्ताओं से उम्मीदवारों के नाम के संबंध में राय मांगी है। दिल्ली की सातों सीटों पर चर्चाएं चल रहे हैं।

Back to top button