Entertainment

निर्माता और निर्देशक इम्तियाज अली का OTT पर बड़ा बयान, बोले- बॉलीवुड नहीं होगा बंद

ओटीटी प्लेटफॉर्म की वजह से बॉलीवुड कभी बंद नहीं होगा।

मुंबई (महाराष्ट्र). फिल्म निर्माता और निर्देशक इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। इम्तियाज अली बॉलीवुड में अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। वह अपनी फिल्मों में मानवीय रिश्तों को बहुत ही बारीकी तरीके से दिखाते हैं। फैंस में ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए बहुत ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

इम्तियाज अली का ओटीटी पर बड़ा बयान

उन्होंने बताया कि मैं 10 बार सुन चुका हूं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री बंद होने जा रही है, लेकिन आप जान लीजिए यह कभी बंद नहीं होगी। जब मैं इंडस्ट्री में आया था, तब भी यही सुन रहा था और आज भी सुन रहा हूं। जब तक लोग जिंदा है तब तक बॉलीवुड जिंदा रहेगा। हम सिनेमा को बचा कर रखेंगे।

ओटीटी की वजह से बॉलीवुड कभी बंद नहीं होगा

इम्तियाज अली से यह पूछा गया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म की वजह से लोग थिएटर में आना ही बंद कर देंगे। उन्होंने यह बताया कि जब पहले वीसीआर आया था, तब भी लोगों ने यहीं कहा था। जब टेलीविजन आया तब भी लोगों ने यहीं कहा था कि दर्शक सिनेमा हॉल में नहीं आएंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। दर्शक आज भी सिनेमा हॉल देखने के लिए जा रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म की वजह से बॉलीवुड कभी बंद नहीं होगा।

Back to top button