शिखर धवन का शो “धवन करेंगे” का टीजर जारी, इस दिन होगा प्रीमियर
मुंबई (महाराष्ट्र). शिखर धवन एक नए चैट शो “धवन करेंगे” का होस्ट करने के लिए तैयार हो रहे हैं, जिसका प्रीमियम 20 मई को जिओ सिनेमा प्रीमियर पर शुरू होगा। यह क्रिकेटर पिछले कुछ दिनों से लेकर अपने चैट शो “धवन करेंगे” को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। शिखर धवन ने इस शो का टीजर भी जारी कर अपने फैंस को खास तोहफा दे दिया है।
सोशल मीडिया पर टीजर किया जा रहा खूब पसंद
“धवन करेंगे” के शो में धवन को एक नए अवतार के रूप में देखा जाएगा। इसमें अक्षय कुमार, हरभजन सिंह, तापसी पन्नू, भुवन बम, ऋषभ पंत जैसे प्रमुख मेहमानों के द्वारा स्वागत भी होगा। “धवन करेंगे” का धमाकेदार टीजर रिलीज होने के बाद सामने आ चुका है। सोशल मीडिया पर यह खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें शिखर धवन के साथ देश के सबसे बड़े मेहमान शामिल होंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने टीजर को जारी करते हुए लिखा है कि आपका पसंदीदा गब्बर आ रहा है। वह भी एक नए अंदाज में दिखेगा।
