तमिलनाडु : PM मोदी ने किया इसरो के नए प्रक्षेपण परिसर का उद्घाटन, इसरो प्रमुख बोले यह महत्वपूर्ण बात
थूथुकुडी में लगभग 17300 करोड रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर शिलान्यास कर दिया है।
तमिलनाडु (चेन्नई). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के दौरे पर हैं इसी दौरान उन्होंने थूथुकुडी में लगभग 17300 करोड रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर शिलान्यास कर दिया है। इन परियोजनाओं में देश का पहला हाइड्रोजन हब पोर्ट और इनलैंड वॉटर वे बेसल शामिल किया गया है। वेसल को हरित नौका इनिशिएटिव के अंतर्गत बनाया गया है। प्रधानमंत्री ने वीओ चिदंबरनार बंदरगाह पर आउटर हार्बर कंटेनर टर्मिनल की आधारशिला रखी।
प्रतिवर्ष होंगे 24 प्रक्षेपण
प्रधानमंत्री मोदी ने थूथुकुडी के निकट कुलसेकरापट्टिनम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के नए प्रक्षेपण परिसर का भी शिलान्यास किया, इसको 986 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। यह जब बनकर तैयार हो जाएगा तो यहां पर प्रतिवर्ष 24 प्रक्षेपण स्थापित किया जा सकेंगे।
इसरो प्रमुख बोले यह महत्वपूर्ण बात
प्रधानमंत्री के माध्यम से दूसरे स्पेसपोर्ट लॉन्च परिसर के आधारशिला रखे जाने पर इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कह कि भूमि अधिग्रहण अब पूरा हो चुका है। तमिलनाडु सरकार ने हमें जमीन हस्तांतरित कर दी है। अब निर्माण शुरू किया जाएगा। निर्माण कर पूरा होने में लगभग 2 साल लग जाएंगे। हमारी 2 साल के बाद एसएसएलवी लॉन्च करने की योजना जारी है। हमारी यह योजना है कि हम हर साल में 20 से 30 प्रक्षेपण लॉन्च करेंगे।
